भिवानी, 01 जुलाई 2025: हरियाणा से छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेकेंडरी की परीक्षाओं और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी कर दिए गए है। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 65 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी परीक्षाएँ दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएँगी।
10वीं परीक्षाएँ – 5 से 14 जुलाई
कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित करवाई जाएँगी। इसमें 10,794 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा – 4 जुलाई
डॉ. नागपाल ने बताया कि कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 16,842 छात्र शामिल होंगे।
परीक्षा की शुचिता के लिए कड़े इंतजाम
परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियाँ कड़ी करली हैं। इसमें सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। 27 उड़नदस्तों का गठन किया गया है जो औचक निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। साथ ही परीक्षा के दिन, परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में स्थित सभी फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।
यह भी पढ़े: BREAKING: अनिल विज की कड़ी कार्रवाई, रौब दिखाने वाले XEN को किया निलंबित