भिवानी, 21 फरवरी 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। बोर्ड के मुख्यालय पर शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के सचिव डॉ. पवन कुमार ने पूरी जानकारी साझा की।
परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होंगी। कुल 5 लाख 71 हजार 767 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रदेश में कुल 1420 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र ज्यादा दूर नहीं रखे गए हैं। कुछ स्थानों पर दूर बनाए गए केंद्रों के परीक्षार्थियों को नजदीकी केंद्रों में समाहित करने की प्रक्रिया चल रही है। नकल और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए 325 उड़नदस्तों का गठन किया गया है।
परीक्षाएं खत्म होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का ऑफलाइन मूल्यांकन कराया जाएगा। सभी परीक्षाओं के बाद 15 मई 2026 तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
डॉ. पवन कुमार ने कहा कि बोर्ड ने नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक उपस्थिति और उड़नदस्तों की निगरानी रहेगी। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से अपील की कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।
ये भी देखे: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं एग्जाम की डेटशीट