हरियाणा भाजपा ने शुरू की हर घर स्वदेशी रथ यात्रा, अटल स्मृति वर्ष के कार्यक्रमों का ऐलान

by Manu
मोहन लाल बड़ौली

रोहतक, 20 दिसंबर 2025: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पं मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय मंगल कमल से हर घर स्वदेशी रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा प्रदेश के हर जिले में जाएगी। 24 दिसंबर को पंचकूला में इसका समापन होगा।

बड़ौली ने बताया कि उसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंचकूला आएंगे। उनके कई कार्यक्रम रहेंगे। यात्रा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निकाली गई है।

पत्रकारों से बातचीत में बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि अविश्वास प्रस्ताव से साफ हो गया कि कांग्रेस में पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा की कोई अहमियत नहीं। कांग्रेसियों ने हुड्डा के प्रस्ताव पर साइन कराना भी जरूरी नहीं समझा।

बड़ौली ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाने का ऐलान किया। 25 से 31 दिसंबर तक प्रदेश में कई कार्यक्रम होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कम से कम एक चौक चौराहा उद्यान या सड़क का नाम अटल जी के नाम पर रखा जाएगा। उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

सम्मेलनों में तीन वक्ता अटल जी के जीवन विचारों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। रक्तदान शिविर सुशासन यात्राएं और प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। जिला स्तर और प्रमुख शहरों में कवि सम्मेलन चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं होंगी।

ये भी देखे: अंबाला में एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

You may also like