हरियाणा में 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की खरीद को मंजूरी, आपात चिकित्सा सेवाओं को मिलेगी मजबूती

by Manu
एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

चंडीगढ़, 06 फ़रवरी 2026: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस खरीदने को हरी झंडी दे दी है। इन एंबुलेंस पर कुल 33.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये सभी एंबुलेंस अगले कुछ महीनों में प्रदेश में उपलब्ध हो जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन अत्याधुनिक एंबुलेंस को सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से जुड़े जिलों में तैनात किया जाएगा जहां सड़क हादसों और आपात मामलों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। इसके अलावा कुछ एंबुलेंस सेवाओं को आउटसोर्स करने की योजना भी बनाई गई है जिन्हें अन्य जिलों में भेजा जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि भविष्य में हर जिले में कम से कम 5 से 6 ALS एंबुलेंस उपलब्ध हों ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीज को समय पर उन्नत चिकित्सा सहायता मिल सके।

ये एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से पूरी तरह लैस होंगी। इन्हें मोबाइल आईसीयू के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही इनमें जीवन रक्षक उपचार जैसे वेंटिलेटर डिफिब्रिलेटर ऑक्सीजन सपोर्ट और अन्य आपातकालीन दवाएं उपलब्ध होंगी। इससे गोल्डन आवर में मरीज की जान बचाने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। खरीद प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।

ये भी देखे: हरियाणा सरकार ने चिराग योजना की सीमा बढ़ाई, अब 8 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा फायदा

You may also like