8
अमृतसर, 30 दिसंबर 2025: पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो में बड़ा बदलाव किया है। अमृतसर के पूर्व SSP विजिलेंस लखबीर सिंह को भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों में सस्पेंड किए जाने के बाद अब उनकी जगह नया अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।
विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने हरप्रीत सिंह, आईपीएस को अमृतसर का नया SSP विजिलेंस नियुक्त किया है। हरप्रीत सिंह अब जिले में विजिलेंस से जुड़े सभी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गौरतलब है कि लखबीर सिंह पर 55 करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसी मामले में उन्हें सस्पेंड किया गया था। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई थी।
ये भी देखे: अमृतसर के एसएसपी विजिलेंस लखबीर सिंह सस्पेंड, 55 करोड़ के टेंडर घोटाले में कार्रवाई