हरि सहाए सेवा दल ने सरकारी एलीमैटरी स्कूल में करवाए मुकाबले

by TheUnmuteHindi
हरि सहाए सेवा दल ने सरकारी एलीमैटरी स्कूल में करवाए मुकाबले

हरि सहाए सेवा दल ने सरकारी एलीमैटरी स्कूल में करवाए मुकाबले
पटियाला, 7 फरवरी : ‘हरि सहाय’ सेवा दल की तरफ से गुरू हरि राय साहिब जी के प्रकाश दिवस को समर्पित और बाबा अजीत सिंह जी के जन्म दिवस को मनाने हित सरकारी एलिमेंट्री स्कूल न्यू पुलिस लाईन में पंजाबी मां बोली और शुद्ध लेख लिखने का मुकाबला और सुंदर लेखन मुकाबले करवाए गए, जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर डा. नानक सिंह एस.एस.पी पटियाला और अनमोलजीत सिंह जिला अटार्नी ने शिरकत की और बच्चों को इनाम बांटे।
इस मौके पहले ग्रुप में पांचवी कक्षा के बच्चे प्रभजोत, राजवीर, रुस्तम पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए। दूसरे ग्रुप में तरीना, सोनम, सबीता, पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए और तीसरे ग्रुप में सीरत, ज्योति और अभिषेक पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए। समागम की अहम भूमिका डा. दीप सिंह ने निभाई और स्कूल इंचार्ज सरबजीत कौर की तरफ से ‘हरि सहाय’ सेवा दल संस्था के प्रधान डा. दीप सिंह और समुच्ची टीम का धन्यवाद किया। इस दौरान गुरिन्दर सिंह एडवोकेट, एडवोकेट सिद्धार्थ शर्मा, उद्धम सिंह लायन अफसर और समूह स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

You may also like