मेहनत ही सफलता की कुंजी है : हरचंद सिंह बरसट

by TheUnmuteHindi
barsat

पटियाला, 5 मई 2025 : पटियाला सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से सरकारी महिंदरा कॉलेज mohindra collage , पटियाला में शिक्षकों, डॉक्टरों doctor’s और समाज की भलाई में योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह program का आयोजन किया गया।

इस समारोह में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव स. हरचंद सिंह बरसट harchan singh barsat ने विशेष मेहमान के रूप में शिरक़त की। इस अवसर पर शिक्षकों, डॉक्टरों और अन्य प्रतिष्ठित शख्सियतों को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही स. बरसट ने यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले लार्सन सिंगला को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया। स. बरसट ने लार्सन सिंगला larsan singla और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि लार्सन सिंगला ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर युवाओं को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है और युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिये पूरी मेहनत करनी चाहिये, तांकि वह कामयाब होकर समाज की भलाई में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने सभी से समाज की भलाई के लिए आगे आकर विशेष योगदान देने की अपील की।

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाया जाएगा

चेयरमैन chairman ने कहा कि पंजाब से नशे के खात्मे के लिए पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान cm bhagwant maan के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है, तांकि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाया जा सके। उन्होंने सभी से अपील की कि वह इस मुहिम में अपना योगदान दें और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को एनर्जी ड्रिंक से दूर रखने की आवश्यकता है। बच्चे शुरुआत में तो एनर्जी ड्रिंक पी लेते हैं, लेकिन फिर इसके आदि हो जाते हैं। ये एनर्जी ड्रिंक बच्चों के लिए हानिकारक साबित होते हैं। उन्होंने सभी को हरी सब्जियां और फल खाने के लिए प्रेरित किया, ताकि स्वस्थ रहकर एक अच्छे समाज की सिरजना की जा सके।

सोसायटी के कार्यां की प्रशंसा की

उन्होंने पटियाला सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा समाज की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। अंत में सोसायटी सदस्यों ने स. बरसट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मनजीत सिंह नारंग आईएएस रिटायर्ड, विजय कुमार गोयल प्रधान पटियाला सोशल वेलफेयर सोसायटी, डॉ. परशोतम गोयल महासचिव, अजीत सिंह भट्टी, हरबंस बांसल, डॉ. अनिल गोयल, डॉ. रीना गोयल, संतोष सिंगला, बलराज शर्मा, डॉ. अमृत समरा, प्रो. संदीप, डॉ. मनमोहन, तरसेम मित्तल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखें : पंजाब सरकार ने बजट में हर वर्ग का रखा ध्यान – हरचंद सिंह बरसट

You may also like