हरचंद सिंह बरसट ने सुनी जनता की समस्याएं
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा – ग्राम पंचायतें आगे आकर गांवों के विकास को दें पहल
नशे के खात्मे के लिए राज्य सरकार की मुहिम के साथ पंचायतों को जुड़ने की अपील की
पटियाला : पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के राज्य महासचिव स. हरचंद सिंह बरसट ने आज पटियाला आफिस में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न गांवों की पंचायतों द्वारा स. बरसट से मिलकर अपनी समस्याओं के बारे में बताया गया, जिन्हें स. बरसट द्वारा जल्द से जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर स. बरसट ने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार राज्य की तरक्की और विकास समेत सभी वर्गों की भलाई के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर लोगों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराना और लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करना है। आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शहरों और गांवों की तरक्की के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए पंचायतें खुद आगे आएं और ईमानदारी व तनदेही से काम करते हुए गांवों का विकास करें। पंचायतों द्वारा गांवों में सभाएं करके योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए, ताकि गांवों की नुहार बदली जा सके। पंजाब सरकार द्वारा गांवों के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह हर समय उनके साथ खड़े हैं और उनकी तरफ से हर तरह का सहयोग दिया जाएगा।
राज्य महासचिव ने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे के खात्मे के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जो बहुत ही सराहनीय हैं। राज्य में नशे के खात्मे के लिए सभी को एकजुट होकर राज्य सरकार की इस मुहिम में योगदान देना चाहिए। उन्होंने पंचायतों और जनता से अपील की कि वे आगे आकर राज्य सरकार की इस मुहिम का हिस्सा बनें और पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने में अपना योगदान दें। इस मौके पर नवदीप सिंह ढिल्लों प्रधान बार एसोसिएशन समाना, जगदीप सिंह सरपंच बिशनपुर छन्ना, गुरविंदर सिंह सरपंच काकड़ा, सुखविंदर सिंह सरपंच बिजलपुर, संदीप सिंह सरपंच रामनगर भठ्ठल, यादविंदर सिंह पूर्व सरपंच सहजपुरा खुर्द, गुरजंट सिंह फतेहगढ़ छन्ना, ग्राम पंचायत रामपुर मंडेर समेत अन्य भी उपस्थित रहे।