जौनपुर, 2 अप्रैल 2025: पुलिस ने बुधवार को बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा ने अपने मंगेतर से फोन पर बात करने के तुरंत बाद अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।
जानिए पूरा मामला क्या है ?
पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने बताया कि घटना मंगलवार रात जौनपुर में हुई है। जब 25 नवंबर को अपने मंगेतर से शादी करने वाली 22 साल की शिवांगी मिश्रा ने कथित तौर पर यह कदम उठाया है। जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव की निवासी मिश्रा लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास के कमरा नंबर 35 में रह रही थी। उसके छात्रावास के साथियों के अनुसार शिवांगी रात करीब 11 बजे जोर-जोर से बात कर रही थी।
जब शोर कम हुआ तो उन्होंने उसे फोन किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके दरवाजे पर बार-बार दस्तक देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर अन्य छात्रों ने छात्रावास के वार्डन को इसकी जानकारी दी थी। जिन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो मिश्रा को छत के पंखे से लटकते हुए पाया गया और उनके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था।
उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है।
एसपी ने कहा प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह अपनी आगामी शादी को लेकर तनाव में थी। हालांकि, पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है।
यह भी देखे: बलिया में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ATM धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़!