Hamirpur News: थल सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

by Manu
भारतीय सेना ऑपरेशन

हमीरपुर, 26 जुलाई 2025: भारतीय थल सेना ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, स्टोरकीपर, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों के युवाओं की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम घोषित कर दिया है।

थल सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि उम्मीदवार अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें उम्मीदवार अपने रोल नंबर के जरिए अपनी स्थिति जांच सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण, यानी भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी), शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी), मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट्स देखते रहें और अगले चरण के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

ये भी देखे: UPSC IFS 2024: UPSC ने जारी किया भारतीय वन सेवा परीक्षा का रिजल्ट, यहा करे चेक

You may also like