गुड़गांव, 09 फ़रवरी 2026: जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने DLF फेज-1 में नियमों की खुलेआम अवहेलना करने वाली एक बिल्डिंग को सील कर दिया है। कार्रवाई के तहत स्टिल्ट पार्किंग सहित पहली और दूसरी मंजिल को पूरी तरह सील किया गया है।
डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि बी-9/2 DLF फेज-1 में अवैध निर्माण चल रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि स्टिल्ट पार्किंग को कमर्शियल गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। मूल प्लान में पार्किंग के लिए निर्धारित जगह को दुकान या अन्य व्यावसायिक उपयोग में बदल दिया गया था। यह सीधे तौर पर बिल्डिंग बायलॉज और टाउन प्लानिंग नियमों का उल्लंघन है।
टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित हिस्सों को सील कर दिया। डीटीपी ने साफ कहा कि बिल्डिंग प्लान की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कोई भी व्यक्ति या बिल्डर नियम तोड़कर निर्माण नहीं कर सकता।
ये भी देखे: गुड़गांव का शीतला माता मंदिर 2026 तक बनेगा ऐतिहासिक, 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण