गुरुग्राम, 25 नवंबर 2025: निर्माणाधीन इमारत में काम कर रही 24 साल की महिला मजदूर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर हुआ जब वह चौथी मंजिल पर लेंटर का काम खत्म होने के बाद सफाई कर रही थी।
मृतका का नाम अनीता है। वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पड़वा गांव की रहने वाली थी। पति के साथ पिछले दो महीने से गुरुग्राम में एक निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक अनीता अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे नीचे जा गिरी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है। साइट पर सेफ्टी गियर की कमी की भी बात सामने आ रही है।
ये भी देखे: जालंधर के वडाला चौक में गणपति मार्बल शोरूम में दर्दनाक हादसा, मजदूर की मार्बल गिरने से मौत