6
इस्तांबुल, 07 अप्रैल 2026: तुर्किये के इस्तांबुल शहर में मंगलवार को इजराइल के कॉन्सुलेट के पास गोलीबारी की घटना हुई है। कुछ लोग बंदूक लेकर वहां पहुंचे और उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की।
गोलीबारी में दो हमलावर मारे गए, जबकि एक हमलावर को पुलिस ने जिंदा गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
तुर्किये के मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। अभी तक हमलावरों का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है।
ये भी देखे: इजराइल ने ईरान में लोगों को दी चेतावनी, ट्रेन से यात्रा न करे, अगले 12 घंटे पटरियों से भी दूर रहें