मेहसाणा, 23 मई 2025: गुजरात के मेहसाणा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। एक दर्दनाक हादसे में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वही इसके साथ ही में 3 लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए पास में ही बीजापुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुई पूरी घटना?
आपको बता दे कि, गुजरात के मेहसाणा जिले के सुंदरपुर गांव के महादेववाला रिहायशी इलाके में एक घर बन रहा था। तभी इमारत की दीवार गिरने से छह मजदूर दब गए। सभी 6 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 3 को बाद में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि तीन घायल मजदूरों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये घटना आज दोपहर 12.10 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान बाबूभाई भूरिया, उम्र 45 वर्ष, रंजीत ठाकोर, उम्र 40 वर्ष और जितेंद्र चौहान, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पता लगाने में लगी है की निर्माण में कुछ गड़बड़ी जैसा कुछ तो नहीं है, जिसके वजह से इमारत गिर गया। मृतकों के लिए मुवाबजा की भी मांग हो रही है।
ये भी देखे: शिमला में निर्माणाधीन टनल भरभराकर गिरी