हाथरस-अलीगढ़ में लोहा कारोबारी एलडी गोयल की फैक्ट्रियों पर GST का छापा, 36 घंटे से रेड जारी

by Manu
एलडी गोयल

हाथरस, 05 नवंबर 2025: उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोहा कारोबारी एलडी गोयल की फैक्ट्रियों पर वाणिज्यिक खुफिया और सांख्यिकी महानिदेशालय (DGGI) की टीम की रेड कर रही है। मंगलवार को शुरू हुई यह कार्रवाई हाथरस और अलीगढ़ की तीन फैक्ट्रियों व गोयल के आवास पर चल रही है। मंगलवार की देर रात कासिमपुर रोड स्थित एक और फर्नेस फैक्ट्री पर भी छापा मारा गया। बुधवार को दिन भर दस्तावेजों की छानबीन चली। अब 36 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। जांच अभी जारी है।

जांच एजेंसी की टीम ने डिजिटल डाटा को अपलोड करने पर फोकस किया है। डिलीट किए गए रिकॉर्ड्स को रिकवर करने में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बोगस फर्मों से जुड़ी खरीद-फरोख्त के कागजात भी एकत्रित किए जा रहे हैं।

ये भी देखे: रिटायर्ड इंजीनियर से साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर 9.63 लाख रुपये की चपत

You may also like