जीएसटी विभाग की तरफ से सर्विस टैकस डीलर रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष मुहिम का आगाज

10 फरवरी तक जारी रहेगी यह मुहिम : अधिकारी

by TheUnmuteHindi
जीएसटी विभाग की तरफ से सर्विस टैकस डीलर रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष मुहिम का आगाज

जीएसटी विभाग की तरफ से सर्विस टैकस डीलर रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष मुहिम का आगाज
10 फरवरी तक जारी रहेगी यह मुहिम : अधिकारी
पटियाला, 11 जनवरी : जीएसटी विभाग ने टैक्स के दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य के साथ सर्विस टैक्स डीलरों का व्यापक सर्वेक्षण करने के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की है। यह जानकारी सांझी करते सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स पटियाला, कनु गर्ग ने बताया की जीएसटी विभाग द्वारा जारी निदे्रशों की पालना करते 10 जनवरी को शुरू हुई यह मुहिम 10 फरवरी, 2025 तक जारी रहेगी।
कनु गर्ग ने जोर दे कर कहा की 20 लाख से अधिक सालाना टर्नओवर वाले सभी सेवा प्रदाताओं को सरकारी नियमों अनुसार जीएसटी अधीन रजिस्टर करने की जरूरत है। आज यहां अलग- अलग व्यापारिक संगठनों, वकीलों और पेशेवर हिस्सेदारों के साथ एक मीटिंग में, एसीएसटी कनु गर्ग ने जीएस्टी रजिस्ट्रेशन बारे जागरूकता पैदा करने के लिए विभाग के यतनों को बारे जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया की जीएसटी अधीन रजिस्टर करने के लिए जिम्मेदार सेवा टैक्स डीलरों की पहचान करने के लिए एक व्यापक फील्ड सर्वेक्षण शुरू किया गया है। कनु गर्ग ने कहा कि राज कर विभाग की तरफ से सभी योग्य सेवा प्रदाताओं को नियमों की पालना को यकीनी बनाने और जीएसटी अधीन रजिस्टर करने के लिए इस विशेष मुहिम का लाभ लेने की अपील की।

You may also like