4
खरड़, 26 मार्च 2026: मोहाली जिले के खरड़ में अज सरोवर पर अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बना राज्य का सबसे बड़ा और भव्य राम मंदिर आज 26 मार्च को जनता के लिए खोल दिया गया है।
इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर को जनता को समर्पित किया।
मंदिर में राम परिवार के अलावा महाराजा अज और महाराज दशरथ की प्रतिमाओं के भी दर्शन हो सकेंगे। यहां लगाई गई सभी प्रतिमाएं जयपुर में तैयार की गई थीं, जिन्हें पूरे श्रद्धा भाव से यहां लाया गया।
प्राण प्रतिष्ठा का समागम अभी चल रहा है। मंदिर खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
ये भी देखे: अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए 28 मार्च को चलेगी स्पेशल ट्रेन