गोविंदा अब पूरी तरह फिट, पत्नी सुनीता ने बताई बेहोशी की असल वजह

by Manu
govinda sunita

चंडीगढ़, 14 नवंबर 2025: गोविंदा हाल ही में घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। परिवार ने उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट किए और अगले ही दिन गोविंदा को घर भेज दिया।

अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हेल्थ अपडेट शेयर किया। उन्होंने कहा कि गोविंदा बिल्कुल ठीक हैं। सुनीता ने अपने यूट्यूब व्लॉग में एक सवाल का जवाब दिया।

सुनीता ने बताया कि गोविंदा पूरी तरह हेल्दी हैं। वे नई फिल्म दुनियादारी की तैयारी में जोरदार मेहनत कर रहे थे। तभी वे बेहोश हो गए।

उन्होंने कहा कि मीडिया इंटरव्यू में ही उन्हें गोविंदा के अस्पताल पहुंचने की खबर मिली। मैं अभी-अभी लौटी हूं। एक इंटरव्यू देखा जिसमें बताया गया। ज्यादा एक्सरसाइज से थकान हुई थी।

सुनीता ने आश्वासन दिया की अब उनकी हालत बिल्कुल सामान्य है। चिंता की कोई बात नहीं है।

यह भी देखे: धर्मेंद्र की मौत की अफवाह पर सनी देओल टीम ने दिया अपडेट, धर्मेंद्र की हालत स्थिर

You may also like