सरकार वैश्विक गुणवत्ता वाली चीजों के निर्माण के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर कर रही है ध्यान केंद्रित : मोदी

by TheUnmuteHindi

नई दिल्ली, 30 सितंबर : आज सरकार वैश्विक गुणवत्ता वाली चीजों के निर्माण के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है और भारत आज विनिर्माण का ‘पावरहाउस’ बन गया है और युवा-शक्ति की वजह से दुनियाभर की नजरें हम पर हैं। यह शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रकट किए। 114वीं कड़ी में मोदी ने देशवासियों से त्योहारों के मौसम में उपहार स्वरूप ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को एक-दूसरे को देने का आह्वान किया। ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के 10 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इस अभियान की सफलता में, देश के बड़े उद्योगों से लेकर छोटे दुकानदारों तक का योगदान है। मोदी ने कहा कि ऑटोमोबाइल्स, टेक्सटाइल्स, उड्डयन, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा समेत हर क्षेत्र में देश का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का लगातार बढऩा भी ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता की गाथा कह रहा है।

You may also like