गोरखपुर, 23 जून 2025: पिपराइच इलाके के अगया छोटा टोला में नवमीनाथ सुबह आठ बजे खेत में काम कर रहे थे। काम करते समय वह बिजली की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन वहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गोरखपुर के पिपराइच इलाके से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। बतादें की सोमवार की सुबह वहाँ गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। अगया छोटा टोला में खेत में काम करते समय नवमीनाथ शर्मा (45) और घर से बाहर जाते समय बेला निवासी राकेश पासवान (35) बिजली की चपेट में आ गए। इसके अलावा राकेश की पुत्री अनन्या भी (10) घायल हो गई। साथ ही चौरीचौरा इलाके के करीब छह लोग घायल हो गए।
खेत में काम कर रहा था नवमीनाथ
मिली जानकारी के अनुसार, पिपराइच इलाके के अगया छोटा टोला में नवमीनाथ सुबह आठ बजे खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए सीएचसी ले गया वहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर से बाहर राकेश पर अचानक गिरी बिजली
इसी तरह बेला में राकेश किसी काम से घर से बाहर जा रहा था। वह गाँव के उत्तर पुल तक पहुँचा ही था और अचानक बिजली की चपेट में आ गया। साथ में उनकी बेटी अनन्या भी घायल हो गई। राकेश को तुरंत सीएचसी ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मोटर मेकैनिक का काम करता था राकेश
उनकी बेटी अनन्या का फिल्हाल इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की राकेश मोटर मेकैनिक का काम करता था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़े: 20 rupee notes: आरबीआई का बड़ा फैसला, जल्द ज़ारी होंगे 20 रुपये के नए नोट