बच्ची के स्कूटर से गिरने के कारण हुई मौत

by TheUnmuteHindi
बच्ची के स्कूटर से गिरने के कारण हुई मौत

नई दिल्ली, 9 अक्तूबर : नागपुर में एक छोटी बच्ची के अचानक स्कूटर से गिरने के कारण उसकी दर्दनाक मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त छोटी बच्ची जब वह अपने दादा के साथ स्कूटर से गिरकर मिनी ट्रक के पहियों के नीचे आ गई। प्रताप नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना गोपाल नगर को पडोले स्क्वायर से जोडऩे वाली सडक़ पर मंगलवार शाम को हुई। लडक़ी डांस क्लास के लिए जा रही थी। वह अपने दादा के साथ स्कूटर पर पीछे बैठी थी। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने अचानक पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी। नाबालिग और उसके दादा सडक़ पर गिर गए और लडक़ी एक मिनी ट्रक के पिछले पहियों से कुचल गई। प्रताप नगर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे के कारण परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

You may also like