चंडीगढ़, 18 फ़रवरी 2026: श्री दरबार साहिब के पूर्व जत्थेदार और हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में भ्रष्टाचार बढ़ गया है।
ज्ञानी रघबीर सिंह ने दावा किया है कि लंगर की सूखी रोटियां बेचकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। रघबीर सिंह ने बादल परिवार पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के भ्रष्ट कर्मचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि सभी घोटालों के पीछे बादल परिवार का हाथ है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे की जमीनें बेचकर पैसा अपनी जेब में डाला। रघबीर सिंह का कहना है कि श्री अखंड पाठ के लिए पांच लाख रुपये तक का चंदा मांगा जा रहा है।
ये भी देखे: SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह को किया सस्पेंड