ज्ञानी हरप्रीत सिंह जत्थेदार के समय दौरान सिख कौम के लिए कोई भी अहम योगदान नहीं के सके : कृष्ण सनौर

सनौर यात्रा पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह को शिरोमणी अकाली दल द्वारा घेरा गया

by TheUnmuteHindi
ज्ञानी हरप्रीत सिंह जत्थेदार के समय दौरान सिख कौम के लिए कोई भी अहम योगदान नहीं के सके : कृष्ण सनौर

ज्ञानी हरप्रीत सिंह जत्थेदार के समय दौरान सिख कौम के लिए कोई भी अहम योगदान नहीं के सके : कृष्ण सनौर
– सनौर यात्रा पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह को शिरोमणी अकाली दल द्वारा घेरा गया
पटियाला, 3 फरवरी : शिरोमणी अकाली दल के प्रवक्ता और सीनियर अकाली नेता कृष्ण सिंह सनौर ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह की हालिया सनौर यात्रा पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह, जो कि पहले तखत श्री दमदमा साहिब और श्री अकाल तखत साहिब के एक्टिंग जत्थेदार रहे हैं, अपनी अगुवाई के दौरान सिख कौम के लिए कोई भी अहम योगदान नहीं दे सके। अब वह हलका सनौर आकर सिखों का क्या भला करना चाहते हैं?
किशन सनौर ने आज अकाली दल की भव्य मीटिंग के बाद बातचीत करते हुए कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह अकाल तख्त साहिब की सीमा फसील के सामने खड़े होकर झूठ बोलने वालों की मर चुकी राजनीति को आक्सीजन दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानी हरप्रीत सिह ने अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी अहम मामले में सिख कौम के हक में कोई कदम नहीं उठाया।
उन्हों ने कहा कि तख्तों के जत्थेदार के उद्देश्य सिख पंथ का नेतृत्व करना और दुनिया भर में बसते सिखों को सेध देनी होती है, परन्तु ज्ञानी हरप्रीत सिंह इन उद्देश्यों को भुला कर व्यक्तिगत और धिरवादी राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस तरह उन्होंने सिख संस्थाओं को मजबूत करने की बजाय कमजोर करने की कोशिश की, जो कि चिंता का विषय है। कृष्ण सिंह सनौर ने सिख भाईचारे से अपील करते हुए कहा कि कौम को ऐसे नेताओं की असली नीयत को समझना चाहिए, जो सिर्फ अपनी व्यक्तिगत लाभ के लिए या राजनैतिक लाभ के लिए सिखों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिख पंथ को अपने मुद्दों के हल के लिए गुरू साहिब की शिक्षाओं अनुसार इकठ्ठा होने की जरूरत है, के साथ ही निजी हितों की लालच में फंसे हुए लोगों से बचने की भी जरूरत है।
इस मौके हरमिन्दर सिंह जोगीपुर पूर्व मैंबर जिला परिषद पटियाला, हरविन्दर सिंह गंगरौली सलाहकार शिरोमणि अकाली दल, बलदेव सिंह खुडा महा सचिव शिरोमणि अकाली दल वीसी विंग, संजीव कुमार, गुरप्रीत ङ्क्षसह चेयरमैन मानवीय अधिकार संस्था जिला पटियाला, लखविंदर ङ्क्षसह प्रधान ट्रांसपोर्ट यूनियन पटियाला, अमरीक ङ्क्षसह हांडा डायरैक्टर एमपीसीएस, बूटा ङ्क्षसह गंगरोली, राम ङ्क्षसह, मनजीत ङ्क्षसह समाज सेवक, रेशम ङ्क्षसह ललीना, बलवीर ङ्क्षसह, जसपाल सिंह पाली, अमृत पाल ङ्क्षसह गंगरोली, गुरताज ङ्क्षसह, हरचरन ङ्क्षसह, सुरजीत ङ्क्षसह सनौर, मनजिंदर ङ्क्षसह, प्रदीप ङ्क्षसह सुरकड़ा फार्म, भगवंत सिंह जोगीपुर, हरजीत ङ्क्षसह जोगीपुर आदि मौजूद थे।

You may also like