घोसी उपचुनाव: सपा ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को बनाया उम्मीदवार

by Manu
घोसी उपचुनाव

लखनऊ, 26 दिसंबर 2025: समाजवादी पार्टी ने घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को मैदान में उतारा है।

शिवपाल यादव ने शुक्रवार को सुजीत सिंह के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सभी समाजवादी एकजुट होकर सुजीत सिंह को जिताएंगे। शिवपाल ने आगे कहा कि उम्मीदवार का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है।

घोसी विधानसभा सीट सुधाकर सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। सुधाकर सिंह का निधन 20 नवंबर 2025 को हुआ था। नियम के अनुसार विधायक के निधन के छह महीने के अंदर उपचुनाव कराना जरूरी होता है। इसी वजह से चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में घोसी सीट से सपा के टिकट पर दारा सिंह चौहान जीते थे। बाद में पार्टी से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद 2023 में हुए उपचुनाव में सपा ने सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया था। सुधाकर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को हराकर जीत दर्ज की थी।

ये भी देखे: अखिलेश यादव का केशव प्रसाद मौर्य पर तंज, कहा – डिप्टी जी को डपट पड़नी तय

You may also like