3
नई दिल्ली, 25 मार्च 2026: इच्छामृत्यु के जरिए दुनिया छोड़ने वाले गाजियाबाद के हरीश राणा का अंतिम संस्कार हो गया है।
दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट में सुबह 9:40 बजे उनके छोटे भाई आशीष राणा ने मुखाग्नि दी। इससे पहले हरीश का पार्थिव शरीर श्मशान घाट लाया गया।
पिता अशोक राणा (62 वर्ष) ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया। रोते हुए लोगों के सामने हाथ जोड़कर उन्होंने कहा, “कोई रोना मत। बेटा शांति से जाए, इसलिए प्रार्थना कर रहा हूं। जहां भी जन्म ले, भगवान का आशीर्वाद मिले।”
31 वर्षीय हरीश राणा कल यानी 24 मार्च को शाम 4:10 बजे दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी। वे पिछले 13 साल से कोमा में थे।
सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी। यह देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें किसी व्यक्ति को कानूनी रूप से इच्छामृत्यु दी गई।