घनौर, देवीगढ़ और घगा पंचायतों को भी मिले प्रधान व पदाधिकारी
– जल स्पलाई और सेनिटेशन और मकान निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक गुरलाल घनौर और कुलवंत बाजीगर भी रहे मौजूद
घनोर, 10 जनवरी : पंजाब के माल, पुर्नवास, आफत प्रबंधन, जल स्पलाई और सेनिटेशन और मकान निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज नगर कौंसिल सनौर के बाद घनौर, देवीगढ़ और घगा की नगर पंचायतों के नये चुने गए पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाई। समागमों की अध्यक्षता की और बाद में प्रधान और अन्य अधिकारियों का चुनाव करवाया। उन के साथ घनौर के एम. एल. ए. गुरलाल घनौर और शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर मौजूद रहे। तीनों विधायकों ने नगर कौंसिल और नगर पंचायतों की नयी चुनी टीम को बधाई दी और कहा कि वह इन शहरों के विकास के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।
नगर पंचायत घनौर सीनियर यूथ नेता परमिन्दर सिंह पमा की धर्मपत्नी पार्षद मनदीप कौर हंजरा को सर्वसमति के साथ प्रधान चुन लिया गया। इसी तरह घनौर नगर पंचायत के सीनियर उप प्रधान के तौर पर अंकित सूद और उप प्रधान के तौर पर रवि घनौर को चुना गया। जबकि नगर पंचायत देवीगढ़ में भी विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा के नेतृत्व में नये १३ पार्षदों को पद की शपथ दिलाइ्र तथा पदाधिकारियों का चुनाव करवाया। इसमें शविंदर कौर धंजू को प्रधान, लखवीर ङ्क्षसह को सीनियर उप प्रधान, अमरजीत कौर को उप प्रधान चुना गया।
इसी दौरान नगर पंचायत घगा के चुने १३ कौंसलरों को विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई और सरबसमति के साथ मि_ू सिंह को प्रधान, शक्ति गोयल को सीनियर उप प्रधान और जसवंत सिंह को उप प्रधान चुना गया। इस मौके एस. डी. एम राजपुरा अविकेश गुप्ता, एस. डी. एम. पटियाला मनजीत कौर, एस. डी. एम. दूधन क्रिपाल वीर ङ्क्षसह, एसडीएम पातड़ा अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
घनौर, देवीगढ़ और घगा पंचायतों को भी मिले प्रधान व पदाधिकारी
जल स्पलाई और सेनिटेशन और मकान निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक गुरलाल घनौर और कुलवंत बाजीगर भी रहे मौजूद
50