संसद में बजट 2026-27 पर आज शुरू होगी आम चर्चा, राहुल गांधी भी देंगे भाषण

by Manu
Monsoon Session

नई दिल्ली, 02 फ़रवरी 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया। अब सोमवार को संसद में इस बजट पर आम चर्चा होगी। आम चर्चा के बाद अनुदान मांगों पर मंत्रालय-वार विस्तृत बहस और वोटिंग होगी।

बजट पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के बाहर केंद्रीय बजट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह सदन में अपनी बात रखेंगे।

राहुल गांधी ने बजट पेश होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश की असली समस्याओं से अंधा बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं में बेरोजगारी गिरते विनिर्माण निवेशकों का पूंजी बाहर निकालना घरेलू बचत में गिरावट किसानों की परेशानी और वैश्विक झटकों की अनदेखी की गई है।

ये भी देखे: बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने सभी सांसदों को दी नसीहत, कहा – ”उम्मीद है कि सभी सांसदों ने…”

You may also like