नई दिल्ली, 13 जून 2025: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी में जुटी है, लेकिन इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को अपनी मां सीमा गंभीर की तबीयत बिगड़ने के कारण भारत लौटना पड़ रहा है। सीमा गंभीर को हाल ही में हार्ट अटैक हुआ, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। अच्छी खबर यह है कि वह अब खतरे से बाहर हैं।
गंभीर 7 जून को भारतीय टीम के साथ लंदन पहुंचे थे और टीम इस समय बेकेनहैम में अभ्यास कर रही है। आज से वहां इंट्रा-स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच शुरू होने वाला था, लेकिन गंभीर को उससे पहले ही भारत के लिए रवाना होना पड़ा। वह 17 जून को वापस इंग्लैंड लौटेंगे और 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।
गंभीर का परिवार दिल्ली में रहता है। उनकी मां सीमा गंभीर गृहिणी हैं, जबकि पिता दीपक गंभीर का टेक्सटाइल बिजनेस है। गंभीर की एक छोटी बहन एकता भी हैं। गंभीर ने अक्टूबर 2011 में नताशा जैन से शादी की थी, और उनकी दो बेटियां, आज़ीन और अनाइज़ा हैं।
ये भी देखे: गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए किसने दी धमकी