गौतम अदाणी ने परिवार सहित महाकुंभ पहुंच की आरती

मेले में प्रसाद वितरण कर प्रभु का आशीर्वाद किया प्राप्त

by TheUnmuteHindi
गौतम अदाणी ने परिवार सहित महाकुंभ पहुंच की आरती

गौतम अदाणी ने परिवार सहित महाकुंभ पहुंच की आरती
मेले में प्रसाद वितरण कर प्रभु का आशीर्वाद किया प्राप्त
नई दिल्ली, 22 जनवरी : महाकुंभ को लेकर जहां पूरे देश में लोगों के अंदर उत्साह व आस्था का प्रतीक नजर आ रहा है, वहीं देश की बड़ी शख्सीयतें और उद्योगपति भी महाकुंभ में हाजिरी लगवा रही हैं। आज अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा कि उनका समूह उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी पत्नी प्रीति अडाणी के साथ महाकुंभ पहुंचे अदाणी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में कई अवसर मौजूद हैं और प्रदेश सरकार विकास को लेकर जिस दिशा में काम कर रही है, उसमें अडाणी समूह का निरंतर योगदान रहेगा।’ महाकुम्भ के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि यहां की भव्यता तथा व्यवस्था के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देशवासियों की तरफ से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि यहां आकर बेहद अद्भुत महसूस हुआ, यहां सफाई व अन्य व्यवस्थाएं प्रबंधन संस्थानों और औद्योगिक घरानों के लिए शोध का विषय है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी के साथ गंगा में स्नान किया तथा पूजा अर्चना की। वे गंगा तट पर स्थित शंकर विमान मंडपम मंदिर भी गए। अदाणी समूह ने महाकुंभ मेले में प्रसाद वितरण के लिए इस्कॉन के साथ गठबंधन किया हुआ है। गौतम अदाणी प्रसाद वितरण सेवा में शामिल होने के लिए ही प्रयागराज पहुंचे।
इन्फोसिस समूह की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने भी किए दर्शन
वहीं दूसरी ओर राज्य सभा सदस्य और इन्फोसिस समूह की अध्यक्ष सुधा मूर्ति सोमवार को यहां पहुंची और कई संतों से मुलाकात की। वह तीन दिन तक मेला क्षेत्र में रहेंगी और संतों-महात्माओं से मुलाकात करेंगे। उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, एमपी बिड़ला समूह के चेयरमैन हर्ष लोढ़ा परिवार के साथ 25 जनवरी को आएंगे। देश की सबसे अमीर महिला ओ.पी. जिंदल समूह की अध्यक्ष सावित्री जिंदल भी शीघ्र ही संगम नगरी में पुण्य लाभ करेंगी। इन्फोसिस समूह की अध्यक्ष सुधा मूर्ति सोमवार को दोपहर बाद कुंभनगर में पहुंचीं थी।

You may also like