हम्पी में सानापुर झील पर विदेशी महिलाओं के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
झील किनारे सितारे देखने गई थी महिलाएं
कर्नाटक , 8 मार्च : कर्नाटक के हम्पी के पास सानापुर झील के किनारे कुछ बदमाशों द्वारा दो विदेशी महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार, पीडि़त महिलाओं में एक 27 वर्षीय इस्राइली पर्यटक और एक 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका शामिल हैं।
घटना गुरुवार रात लगभग 11 बजे की है जब इस्राइली महिला पर्यटक अपने तीन अन्य पुरुष दोस्तों अमेरिका, ओडिशा और महाराष्ट्र के निवासी पर्यटकों के साथ भोजन करने के बाद सानापुर झील के किनारे गए थे।
जानिए कैसे हुई वारदात
इस एफआईआर के अनुसार, ये वारदात जब हुई, जब चार पर्यटक और जिस होमस्टे में वे ठहरे थे। उसकी महिला संचालक के साथ सानापुर झील के पास संगीत बजाकर लुत्फ ले रहे थे। उस समय तीन बाइक सवार लोग उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां से मिलेगा। जब होमस्टे संचालक ने उन्हें बताया कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है तो तीनों ने उनसे कैश की मांग की।
जब पांचों ने कोई पैसा देने से इनकार कर दिया, तो कन्नडा और तेलुगु बोलने वाले इन बदमाशों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में धक्का दे दिया। शिकायत दर्ज कराने वाली एक महिला पीडि़ता का कहना है कि जब पुरुष पर्यटक नहर से बाहर आने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब तीन में से दो आरोपियों ने उसके और इजरायली महिला पर्यटक के साथ बलात्कार किया। शुक्रवार सुबह से ही श्वान दस्ता और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मिसिंग पर्यटक की तलाश कर रहे हैं, साथ ही पुलिस की स्पेशल टीम आरोपियों की धर पकड़ में लगी हैं।
हम्पी में सानापुर झील पर विदेशी महिलाओं के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
झील किनारे सितारे देखने गई थी महिलाएं
193
previous post