G7 Countries Statement on Pahalgam Terror Attack: भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति इस समय तनावपूर्ण है क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। ऐसे में G7 देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों तथा यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि ने पहलगाम हमले की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने को भी कहा है।
G7 देशों ने अपने बयान में कहा, ‘हम भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील करते हैं।’ आगे कोई भी सैन्य कार्रवाई क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करेगी। हम दोनों देशों से आग्रह करते हैं कि वे तुरंत तनाव कम करें और शांति के लिए सीधी बातचीत करें।
सिंगापुर के विदेश मंत्रालय (MFA) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, “हम भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष को लेकर बेहद चिंतित हैं।” हम दोनों पक्षों से तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील करते हैं। साथ ही, दोनों देशों में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इसके अलावा, सिंगापुर ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान की यात्रा न करने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ‘सिंगापुर के नागरिकों को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए और सभी आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरतनी चाहिए।’ सिंगापुर ने अपने नागरिकों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने, स्थानीय समाचारों पर नजर रखने और स्थानीय प्राधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
ये भी देखे: अमेरिका ने अपने नागरिकों को जारी किया अलर्ट तुरंत लाहौर छोड़ने के आदेश