G-7 countries : जी-7 देशों ने भारत-पाक में दी दखल, पहलगाम हमले की निंदा की

by TheUnmuteHindi
G-7

नई दिल्ली, 10 मई 2025 : G-7 countries-भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही भारी गोलीबारी तथा संघर्ष के चलते जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने अब इसमें दखल दी है। बता दें कि उन्होंने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है तथा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव को देखते हुए तत्काल तनाव कम करने का आह्वान किया है। उन्होंने एक बयान में, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि सहित जी-7 देशों ने भारत और पाकिस्तान दोनों से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया है।

भारत पाक बरतें संयम

उन्होंने कहा कि हम कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के जी-7 विदेश मंत्री तथा यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं तथा भारत और पाकिस्तान दोनों से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह करते हैं। सैन्य वृद्धि से क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। जी-7 ने एक बयान में कहा, हम दोनों पक्षों के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।

यह भी देखें : दुनिया के आखरी छोर से भी आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे, पहलगाम हमले पर पीएम मोदी

You may also like