Mehul Choksi Arrested in Belgium: पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शनिवार (12 अप्रैल, 2025) को गिरफ्तार किया गया था और वह अभी जेल में है।
मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत से भाग गया था।
मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करते समय बेल्जियम पुलिस ने मुंबई की एक अदालत द्वारा उसके खिलाफ जारी दो गिरफ्तारी वारंट का उल्लेख किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये वारंट 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए गए थे। हालांकि, कहा जा रहा है कि मेहुल चोकसी खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग की है।
मेहुल चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ जनवरी 2018 में भारत से भाग गया था। पंजाब नेशनल बैंक में लोन धोखाधड़ी का मामला सामने आने से पहले ही ये दोनों देश छोड़कर भाग गए थे। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक घोटाला था। इस मामले के प्रकाश में आने से पहले ही चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। 2021 में क्यूबा की यात्रा के दौरान उन्हें डोमिनिका में पकड़ा गया था।
मेहुल चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोप में सीबीआई और ईडी मुकदमा चला रही है। चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी इस मामले में आरोपी है, जो लंदन में छिपा हुआ है और उसके प्रत्यर्पण का भी इंतजार है।
ये भी देखे: गुजरात में समुद्री सीमा से 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त, 1800 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत