Freedom fighter : जिला प्रशासन खिलाफ मीटिंग उपरांत फ्रीडम फाइटर परिवारों ने की नारेबाजी

by TheUnmuteHindi
protest

पटियाला, 1 मई 2025 :Freedom fighter : स्वतंत्रता संग्रामी उत्तराधिकारी एसोसिएशन पंजाब की जिला इकाई की विशेष सभा मिनी सचिवालय में हुई, जहां उन्होंने मांगों का हल न होता देख रोष के तौर पर जोरदार नारेबाजी protest की। नेताओं ने बताया कि जिला जत्थेबंदी की मंाग पर आज जिला प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता संग्रामी Freedom fighter  परिवारों की समस्याओं के हल के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया, जिस में जिला पटियाला के स्वतंत्रता संग्रामी परिवार जिला जत्थेबंदी के नेतृत्व में शामिल हुए। आज की मीटिंग की अध्यक्षता नवजोत शर्मा पीसीएस फील्ड अफसर मुख्य मंत्री ने की।
इस मौके इन्दरपाल सिंह धालीवाल, सोनी राज्य महासचिव, अमरप्रीत सिंह बोबी जिला प्रधान, प्रीतम सिंह मान, राज कुमार डकाला महासचिव, प्रीतम सिंह खानपुर राजपुरा, प्रदुमन सिंह ढींडसा, गुरइकबाल सिंह संधू, कमलदीप सिंह गिल दफ्तर इंचार्ज, राजिन्दर सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

अधिकारियों के सामने रखा एजेंडा

मीटिंग में शामिल एजेंडे को ब्रांच अधिकारी रघबीर officer raghveer ने अधिकारियों सामने रखा गया, परंतु किसी भी विभाग की तरफ से स्वतंत्रता संग्रामी Freedom fighter  परिवारों की समस्याओं को हल करने सम्बन्धित कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई थी। स्वतंत्रता संग्रामी परिवारों ने मीटिंग में हाजिर अधिकारियों सामने जोरदार रोष प्रकट किया।

इस मौके जानकारी देते राज्य महा सचिव इन्दरपाल सिंह धालीवाल सोनी inder pal singh soni और जिला प्रधान अमरप्रीत सिंह बोबी ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से महीनेवार मीटिंग दौरान स्वतंत्रता संग्रामी परिवारों की समस्याओं को हल करने के लिए समूह डिप्टी कमिश्नर दफ्तरों को हिदायतें जारी की गई हैं। परंतु जिला प्रशासन की तरफ से तीन महीनों बाद मीटिंग का आयोजन किया गया है, जिस में जानबूझ कर प्रशासन की तरफ से फ्रीडम फाइटर परिवारों की सम्मान सुविधाओं को अनदेखा किया गया है।

यह भी देखें : स्वतंत्रता संग्रामीयों के लिए सीटें आरक्षित रखने का नोटिफिकेशन जारी

You may also like