संगत समतावाद ट्रस्ट, हरिद्वार एवं साहित्य कलश सोसायटी द्वारा नि:शुल्क कापियां वितरित
85 जरूरतमंद बच्चों को की गई नि:शुल्क कापियां वितरित
पटियाला : संगत समतावाद ट्रस्ट, हरिद्वार एवं साहित्य कलश सोसायटी पटियाला द्वारा 85 जरूरतमंद बच्चों (सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के बच्चों) को प्रभात परवाना, बारांदरी के हाल में नि:शुल्क कापियां वितरित की गई। इस मौके नवनीश मोहन, हरिद्वार (सेवादार व मुखी ट्रस्टी), प्रेमी प्रशांत एवं प्रेमी यश बख्शी ने बताया कि सतगुरुदेव जी के आशीर्वाद से संगत समतावाद ट्रस्ट, हरिद्वार का उद्देश्य है कि समता का प्रचार प्रसार हर माध्यम से, हर मंच पर हो और इसके लिए आप सभी प्रेमियों का सहयोग, सुझाव एवं प्रेम सदैव हमें मिलता रहता है, जिसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। इनके साथ दिनेश सूद, पवन गोयल, सागर सूद, त्रिलोक ढिल्लों, प्रिंसिपल मंजू, कुलविंदर कुमार, पुनीत गोयल, परवीन वर्मा, बलजिंदर सरोए, विजय कुमार, शशि सूद, वरिंदर कौर, सीमा भटिआ, कुलजीत कौर, अलका अरोड़ा, मनु वैश्य, बजिंदर ठाकुर, अनिल शर्मा, अमृतपाल कॉफ़ी, सरिता नोहरिआ, सुनीता कुमारी जी ने भी शिरकत की।
संगत समतावाद ट्रस्ट, हरिद्वार एवं साहित्य कलश सोसायटी द्वारा नि:शुल्क कापियां वितरित
85 जरूरतमंद बच्चों को की गई नि:शुल्क कापियां वितरित
92