चौथा दर्जा कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अफसर के दफ्तरों का किया घेराव
– मांगों को ले धरना देकर की जोरदार नारेबाजी
– 19 फरवरी को मोहाली रैली में होंगे शामिल : नेता
पटियाला : चौथा दर्जा सरकारी कर्मचारी यूनियन ( 1680) की तरफ से आज जिला शिक्षा अफसर ( सी. से. प्राइमरी) के दफ्तरों के आगे कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए घेराव करके धरना दे कर जोरदार नारेबाजी की गई।
इस मौके राज्य प्रधान दर्शन सिंह लुबाना, राज्य महा सचिव बलजिन्दर सिंह, शहरी प्रधान राम लाल रामा, स्कूल शिक्षा के प्रधान राम प्रसाद सहोता ने कहा कि ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में चौथा दर्जा, पार्ट टइयम कर्मचारियोंं और मिड- डे- मील महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई और तारीख 19 फरवरी को डायरैक्टर स्कूल शिक्षा पंजाब के मोहाली में, यूनियन की तरफ से जाने वाली रैली में शामिल होने का अहद किया गया।
इस मौके दर्शन सिंह लुबाना, राम प्रसाद सहोता ने मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों में मिड डे मील वर्करों को कम से कम उज्जरतें दी जाएं, खाना बनाते समय कोई अप्रिय घटना घटती है तो प्राथमिक मुआवजा दिया जाए। वर्दिायं दी जाएं, 25-25 वर्षांे से कार्य कर रहे पार्ट टाइम चौथा दर्जा कर्मचारियों को नियमित किया जाए, स्कूलों में खाली पड़ी पोस्टों पर रैगुलर भर्ती की जाए, शैक्षणिक योगता रखते चौथा दर्जा कर्मचारियों को बिना टैस्ट ट्रेनिंग के दर्जा तीन में प्रमोट किया जाए, सरकारी द्वारा चौथा दर्जा कर्मचारियों की वर्ष 2011 से मिल रही इंक्रीमेंट बंद किए गए हैं, यह बहाल किए जाएं व अन्य मांगें मानी जाएं। इस मौके नारंग सिंह, शिव चरन, बिक्रमजीत सिंह, राजेश गोलू, प्रकाश लुबाना, लखवीर सिंह, धर्मेंद्र, राम कैलाश, सुनील दत्त, मोध नाथ शर्मा, ओंकार सिंह, सावित्रि देवी, रीना, जगमाल, बुध राम, मंजू, संदीप कौर, तरसेम, ओम प्रकाश, रघबीर ङ्क्षसह मौजूद थे।
चौथा दर्जा कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अफसर के दफ्तरों का किया घेराव
मांगों को ले धरना देकर की जोरदार नारेबाजी
70
previous post