दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, चार की मौत कई घायल

by TheUnmuteHindi
दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, चार की मौत कई घायल

नई दिल्ली, 19 अप्रैल – दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आज तडक़े एक बड़ा हादसा हो गया। चार मंजिला इमारत ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए है। बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में शनिवार तडक़े चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि इमारत गिरने से करीब 22 लोग मलबे में फंस गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 14 लोगों को निकाला गया है और उन्हें जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तडक़े करीब तीन बजकर दो मिनट पर दयालपुर थाने में इमारत ढहने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम शक्ति विहार की गली नंबर-1 पहुंची, जहां चार मंजिला इमारत ढही थी।

कई लोग अस्पताल में भर्ती

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान चांदनी, दानिश, रेशमा और नावेद के रूप में की गई है। अभी तक 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है जिनमें से 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी कुछ लोग मलबे में दबे होने की संभावना है। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉड, पुलिस और हृष्ठक्रस्न की टीमें मौके पर पहुंचीं, राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि उनको सुबह करीब 3 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि पूरी इमारत ढह गई है। मलबे में लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ और दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने में जुटी हुई है। अभी तक 18 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

You may also like