रायबरेली, 26 दिसंबर 2025: रायबरेली जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए एसओजी और डलमऊ-गदागंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने चार शातिर चोरों को धर दबोचा और उनके पास से राम-जानकी-लक्ष्मण की करीब 200 साल पुरानी अष्टधातु मूर्तियां बरामद कीं। इन मूर्तियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
मामला डलमऊ क्षेत्र के ग्राम रामपुर बरारा स्थित एक निजी मंदिर से जुड़ा है। 14 दिसंबर को मंदिर के मालिक राजाराम बाजपेयी पुत्र शिवराम बाजपेयी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि शाम करीब 6 बजे मंदिर की सफाई के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला और तीनों अष्टधातु मूर्तियां गायब थीं। इस पर थाना डलमऊ में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी के आदेश पर सर्विलांस और पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। लगातार 10 दिनों की मशक्कत के बाद टीम को सफलता मिली। चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से चोरी की गई तीनों मूर्तियां बरामद हुईं।
फिलहाल फरार अभियुक्त अभय यादव उर्फ सरकार पुत्र जंगबहादुर निवासी बीबा नहर थाना गदागंज रायबरेली अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश जारी है।
ये भी देखे: रामनगर के लोधेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, चांदी के सिक्के उखाड़ ले गया चोर