सारण में तालाब में नहाने गए एक परिवार के चार मासूम भाईयों की डूबकर दर्दनाक मौत

by Manu
रील बनाते समय तालाब में डूबा युवक

सारण, 23 सितंबर 2025: बिहार के सारण जिले के गढ़खा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार नन्हे-मुन्ने भाई तालाब में नहाने गए थे। लेकिन गहरे पानी ने उन्हें हमेशा के लिए लील लिया। हादसे की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के मुताबिक, सारण के मरिचा ठिकहा गांव के रहने वाले संजय प्रसाद के चार बेटे रौशन कुमार (14 वर्ष), अनिल कुमार (13 वर्ष), अंकित कुमार (12 वर्ष) और सबसे छोटे राकेश कुमार (11 वर्ष) दोस्तों के साथ फुर्सतपुर गांव के चंवर तालाब पर स्नान करने निकले थे। खेल-खेल में वे गहरे पानी में फिसल गए।

सूचना मिलते ही गढ़खा थाने की पुलिस और अंचल अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे। गोताखोरो की मदद से चारों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

ये भी देखे: बुलंदशहर से लापता 25 वर्षीय युवक का शव तालाब में मिला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

You may also like