पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, 81 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

by Manu
passes

कानपुर, 28 नवंबर 2025: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 81 वर्षीय जायसवाल की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें किदवई नगर के नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से कार्डियोलॉजी अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने दुखद सूचना दी। उन्होंने बताया कि जायसवाल लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। हृदय संबंधी जटिलताओं ने उनकी जान ले ली।

श्रीप्रकाश जायसवाल का जन्म 25 सितंबर 1944 को कानपुर में हुआ था। वे कानपुर के राजनीतिक जगत के धुरंधर रहे। 1980 के दशक में राजनीति में कदम रखा। कानपुर नगर निगम के मेयर भी बने। 1999, 2004 और 2009 में कानपुर से लगातार तीन बार लोकसभा सांसद चुने गए। यूपीए सरकार में गृह राज्य मंत्री (2004-2009) और कोयला मंत्री (2009-2014) रहे।

ये भी देखे: बिहार के चुनावी नतीजों के बीच जन सुराज प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह का हार्ट अटैक से निधन

You may also like