2
लातूर, 12 दिसंबर 2025: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज विष्णु पाटिल का शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के लातूर स्थित उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राजनेता शिवराज पाटिल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!”
ये भी देखे: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, 81 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस