नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

by Manu
kp oli arrest

काठमांडू, 28 मार्च 2026: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उन्हे पिछले साल हुए GEN-Z आंदोलन (प्रोटेस्ट) के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, ओली को शनिवार सुबह भक्तपुर के गुंडु स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं रमेश लेखक को सुबह करीब 5 बजे सूर्यविनायक से पकड़ा गया।

कार्रवाई गृह मंत्रालय की शिकायत पर शुरू हुई जांच के आधार पर हुई है। एक जांच आयोग ने सिफारिश की थी कि इन दोनों नेताओं पर लापरवाही का मामला दर्ज किया जाए।

रिपोर्ट में कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई है। बता दें कि पिछले साल हुए इन हिंसक प्रदर्शनों में 77 लोगों की मौत हो गई थी और अरबों रुपये की संपत्ति का भारी नुकसान हुआ था।

ये भी देखे: Nepal Protests: नेपाल में तख्तापलट! नेपाल के पीएम केपी ओली ने दिया इस्तीफा

You may also like