पूर्व खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू एएफआई के अध्यक्ष नियुक्त

पद्मश्री से भी सम्मानित हैं बहादुर सागू

by TheUnmuteHindi
पूर्व खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू एएफआई के अध्यक्ष नियुक्त

पूर्व खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू एएफआई के अध्यक्ष नियुक्त
पद्मश्री से भी सम्मानित हैं बहादुर ङ्क्षसह सागू
नई दिल्ली, 8 जनवरी- एएफआई एथलीट आयोग के सदस्य और एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता और गोला फेंक के पूर्व खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू को मंगलवार को यहां वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वह लंबे समय से शीर्ष पद पर कार्यरत आदिल सुमरिवाला की जगह लेंगे। बुसान एशियाई खेल 2002 में गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने तथा 2000 और 2004 के ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले 51 वर्षीय सागू को चार साल (2025 से 2029) के लिए इस पद पर चुना गया है। निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जॉर्ज के अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो जाने के बाद सागू मैदान में एकमात्र उम्मीदवार बचे थे। एएफआई की दो दिवसीय वार्षिक आम बैठक में उनके चुनाव को औपचारिक रूप दिया गया। सागू ने एशियाई खेल 2002 में पुरुषों के गोला फेंक में 19.03 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.40 मीटर है। उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। एएफआई के अन्य पदों के लिए भी कोई चुनाव नहीं हुआ तथा 2020 में पिछली एजीएम के दौरान जो हुआ उसकी पुनरावृत्ति हुई। दिल्ली इकाई के शीर्ष पदाधिकारी संदीप मेहता को निर्विरोध एएफआई सचिव चुना गया। वह निवर्तमान कार्यकारी परिषद में वरिष्ठ संयुक्त सचिव थे। स्टेनली जोन्स को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

You may also like