पटियाला में पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट बरामद

by Manu
अमर सिंह चहल

पटियाला, 22 दिसंबर 2025: पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। उन्हें छाती में गोली लगी है। उन्हें तुरंत पटियाला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी हुई है।

एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। घटना से पुलिस और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया।

अमर सिंह चहल 2015 के फरीदकोट गोलीकांड मामले में आरोपी थे। 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की एसआईटी ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी आईजी परमराज सिंह उमरानंगल पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।

ये भी देखे: Himachal News: शाहपुर में पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

You may also like