चेन्नई, 27 फरवरी 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में बड़ा भूचाल आया है। पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) का दामन थाम लिया है।
डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में पन्नीरसेल्वम को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर ओपीएस ने पार्टी की विचारधारा और स्टालिन के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि डीएमके ही तमिलनाडु के विकास और सामाजिक न्याय की सच्ची राह है।
सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में ओपीएस को उनके गृह क्षेत्र थेनी जिले के बोडी मेट्टू विधानसभा सीट से डीएमके का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। यह सीट ओपीएस के लिए परंपरागत रूप से मजबूत मानी जाती है।
ये भी देखे: BREAKING: तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती