नई दिल्ली, 18 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गई। बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शुक्रवार को आईआईटी-दिल्ली के अपने सहपाठी रहे संभव जैन के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं। लुटियंस दिल्ली में एक सादे समारोह में दोपहर में जयमाला हुई और शाम को पंजाब के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास कपूरथला हाउस में रिसेप्शन हुई। कपूरथला हाउस में आप के किसी वरिष्ठ नेता द्वारा आयोजित यह दूसरा हाई-प्रोफाइल निजी कार्यक्रम है। इससे पहले मई 2023 में आप सांसद राघव चड्ढा का अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ सगाई समारोह यहीं हुआ था।
पंजाब के सीएम पत्नी सहित हुए शामिल
हर्षिता केजरीवाल 29 साल की हैं और आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। उनका छोटा भाई पुलकित केजरीवाल भी जेईई में सफलता हासिल की है। उनकी शादी के कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह जमकर थिरक रहे हैं।