बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

by Manu
अलंकार अग्निहोत्री

बरेली, 13 फ़रवरी 2026: उत्तर प्रदेश के बरेली में चर्चित पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अब राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को विजय एकादशी के शुभ अवसर पर वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन के बाद नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है।

अलंकार अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा- “आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को विजय एकादशी के शुभ दिन पर वृंदावन में बांके बिहारी जी का दर्शन करने के उपरांत जिस तरीके से पूरा सनातनी समाज एक राजनीतिक विकल्प के रूप में नई सनातनी पार्टी के बारे में विचार कर रहा था आज बांके बिहारी जी से आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम सभी सनातनी समाज वर्तमान व्यवस्था से अलग हो रहे हैं और अपनी एक पहचान के साथ राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा- “जिस तरीके से सम्मान के साथ अपना दल निषाद पार्टी राजभर पार्टी कार्य कर रही है उसी तरीके से अब हम अपनी सनातनी पहचान के साथ अलग होते हुए राजनीतिक रूप से काम करेंगे चाहे इसके लिए हमें गठबंधन करना पड़े या अकेले चुनाव लड़ना पड़े। जल्द ही हम माननीय भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष नई राजनीतिक पार्टी का आवेदन करेंगे। आप सभी सनातनी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद और भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने पिछले महीने यूजीसी एक्ट और अन्य मुद्दों पर विरोध जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया बल्कि उन्हें सस्पेंड कर जांच बैठा दी गई।

ये भी देखे: योगी सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को किया निलंबित, एक दिन पहले दिया था इस्तीफा

You may also like