3
करनाल, 11 अप्रैल 2026: हरियाणा के करनाल जिले में एक फॉरेस्ट अधिकारी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। असंध एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी फॉरेस्ट अधिकारी एक किसान को फार्म हाउस के लिए रास्ता बनाने के नाम पर डरा-धमका रहा था। वह किसान पर पेड़ काटने का आरोप लगाकर पैसे मांग रहा था।
ACB टीम ने रातभर आरोपी से पूछताछ की। शनिवार दोपहर बाद जब ACB टीम आरोपी का मेडिकल कराने सिविल अस्पताल लाई, तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।
मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ये भी देखे: फतेहाबाद में ACB की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार की रिश्वत लेते ट्रेजरी क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार