पटियाला में वन विभाग के कर्मचारियों पर गाज, अवैध पेड़ कटाई और रिश्वतखोरी में फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार

by Manu
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो

पटियाला, 08 सितंबर 2025: पंजाब के पटियाला जिले में वन विभाग के सरहिंद रेंज की बुल्लाड़ी बीट में अवैध पेड़ कटाई का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला रेंज के फॉरेस्ट गार्ड अमनदीप सिंह को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अमनदीप सिंह अतिरिक्त ब्लॉक इंचार्ज भी थे।उनके साथ मौजूद उनके सहयोगी स्वरन सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन वह अभी तक पकड़ से बाहर है। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया गया है और वन विभाग ने उन्हें निलंबित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, राजपुरा रोड से नूरखेड़ियां और जलालपुर को जाने वाली 66 फुटी सड़क के आसपास कई हरे-भरे पेड़ लगे थे। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने कॉलोनाइज़रों के साथ मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर अवैध पेड़ कटाई को अंजाम दिया, जिससे सड़क निर्माण में सुविधा हो और कॉलोनाइज़रों को आर्थिक फायदा पहुंचे।

ये भी देखे: वन विभाग के अधिकारियों को शहरी वानिकी परियोजना तैयार करने को कहा गया- लाल चंद कटारूचक्क

You may also like