पटियाला के विकास के लिए नगर निगम में सेहत मंत्री, मेयर, कमिश्नर ने की अधिकारियों के साथ मीटिंग
– मेयर, सेहत ने ली विकास संबंधी जानकारी
पटियाला, 15 फरवरी : पटियाला शहर के विकास कामों को तेजी के साथ आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम में मेयर कुंदन गोगिया के नेतृत्व मेें महत्वपूर्ण मीटिंग करवाई गई। मीटिंग दौरान शहर की दशा सुंदर बनाने, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और नये विकास प्रोजेक्टस को लागू करने बारे विचार विमर्श किए गए। मेयर गोगिया ने भरोसा दिलाया कि पटियाला के विकास कार्य और भी तेजी के साथ होंगे और किसी भी नागरिक के काम में कोई रुकावट नहीं आने दिंती जाएगी। इस मौके पर पटियाला मेयर श्री कुन्दन गोगिया, सेहत मंत्री बलबीर सिंह, नगर निगम कमिश्नर रजत ओबराए, सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली, डिप्टी मेयर जगदीप जग्गा, श्री दलजीत सिंह मांगट, निगरान इंजीनियर हरकिरन पाल सिंह और गुरप्रीत सिंह वालिया, नगर निगम के पार्षद और अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने शहर की सुंदरता और विकास कामों को नये स्तर पर ले कर जाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। नगर निगम के अधिकारियों ने यकीन दिलाया कि शहर की यात्रा सुगम बनाने, सफाई प्रणाली को मजबूत बनाने और नये विकास प्रोजेक्टों को लागू करने के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी।
पटियाला के विकास के लिए नगर निगम में सेहत मंत्री, मेयर, कमिश्नर ने की अधिकारियों के साथ मीटिंग
मेयर, सेहत ने ली विकास संबंधी जानकारी
96